टोरंटो - बॉलीवुड फिल्मकार रितेश बत्रा के रोमांटिक ड्रामा ‘दि लंचबॉक्स’ को टोरंटो फिल्म समीक्षकों द्वारा सर्वश्रेष्ठ पहली फीचर फिल्म चुना गया है। साल 2013 के कान फिल्म महोत्सव में क्रिटिक्स वीक व्यूअर्स चॉयस अवॉर्ड जीतने वाली ‘द लंचबॉक्स’ एकाकी गृहिणी और सेवानिृवत्ति के कगार पर पहुंच चुके एक विधुर की प्रेम कहानी है। एक लंचबॉक्स की वजह से वह एक-दूसरे के संपर्क में आते हैं। मुंबई में फिल्माई गई ‘द लंचबॉक्स’ में इरफान, निमरत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
उल्लेखनीय है कि कलाकार इरफान अभिनीत कई फिल्में पहले भी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं।