मुंबई - फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ब्रोकन हॉर्सेज का टीजर आमिर खान की फिल्म पीके के साथ जारी किया जाएगा, जो शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म ब्रोकन हॉर्सेज के प्रचार एवं वितरण का काम देखने वाली कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियो की मुख्य मार्केटिंग अधिकारी शिखा कपूर ने एक बयान में कहा, विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ने सीमाओं को पाट दिया है। उन्होंने ऐसी कहानियां रची हैं, जिन्होंने सिनेप्रेमी पीढ़ी को नए सिरे से परिभाषित किया है।
कपूर ने कहा, फिल्म ब्रोकन हॉर्सेज भी इसी ठोस परंपरा का हिस्सा है और इसका पहला टीजर बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचेगा। इसे फिल्म पीके के साथ जारी किया जा रहा है, जो शुक्रवार को कई सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और इस तरह बड़ी संख्या में दर्शक इसे देख पाएंगे। हॉलीवुड फिल्म ब्रोकन हॉर्सेज अगले साल 10 अप्रेल को रिलीज होगी। चोपड़ा की एक और फिल्म वजीर का भी टीजर पीके के साथ जारी किया जाएगा।