भुवनेश्वर - क्रिकेट में हार के बाद हॉकी के मैदान से भी भारत के लिये अच्छी खबर नहीं आयी। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 4-3 से हरा दिया। आखिरी मौके तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थी लेकिन मैच समाप्त होने के कुछ देर पहले पाकिस्तान ने चौथा गोल कर भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसके पहले ओलंपिक चैंपियन जर्मनी ने विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया की बादशाहत समाप्त करके आज यहां 3-2 की जीत के साथ चैंपियन्स ट्राफी हाकी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनायी। गौर हो कि इस मैच पर सबकी निगाहें लगी थीं।
खचाखच भरे कलिंगा स्टेडियम में मैच के शुरुआती दस मिनट में भारत पाकिस्तान पर हावी हुआ और मैच का पहला गोल करने में भी उसको सफलता मिली, लेकिन पाकिस्तान ने जल्द ही दूसरे हाफ में भारत की इस बढ़त को बराबरी में बदल दिया। मैचे के दूसरे हॉफ के शुरू में ही पाकिसतान ने भारत पर बढ़त बनाते हुए उसको अपनी गिरफ्त में लेते हुए दूसरा गोल दाग दिया था। हालांकि यहा पर भी भारत ने जल्द ही उसकी बराबरी कर ली थी। मैच के तीसरे हाफ में दोनों टीमें एक एक गोल और कर तीन-तीन की बराबरी पर थी। चौथे और अंतिम हाफ में पाकिस्तान ने आखिरी दो मिनट में विजयी गोल दाग कर भारत की जीते के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस तरह से भारत चैंपियंस ट्राफी की दौड़ से बाहर हो गया। इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम से प्रशंसकों को बड़ी उम्मीदें थीं जो उसकी हार से टूट गईं