मुंबई - बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के ले मशहूर कंगना रनौत अपनी सुपरहिट फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के सीक्वल में एथलीट का किरदार निभाती नजर आएंगी। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक आनंद एल राय अपनी सुपरहिट फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ का सीक्वल बना रहे हैं। इस फिल्म में कंगना हरियाणवी एथलीट का किरदार निभाती नजर आएगी। कंगना इस किरदार के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं।
चर्चा है कि कंगना इसके लिए ट्रिपल जंप की जमकर ट्रेनिंग ले रही हैं। कंगना अपने फिटनेस और वर्क आउट के साथ इस खेल के लिए फलेक्सिबल बनने की जुगत में भी लगी हैं। यह ट्रेनिंग वह सुनीता दुबे और आकाश कुचेकर से ले रही हैं।
उल्लेखनीय है कि आनंद के निर्देशन में बनी और 2011 में रिलीज फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ की कहानी एक ऐसी लडक़ी कि थी जो उत्तरप्रदेश में रहती है और अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है तभी उसकी जिंदगी में एक एनआरआई आता है और उसकी जिंदगी बदल जाती है। इस फिल्म में कंगना रनौत, आर माधवन और जिम्मी शेरगिल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।