नई दिल्ली - एंटी वायरेस बनाने वाली एक कंपनी के सर्वे के मुताबिक आलिया भट्ट को इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इस मामले में आलिया ने आमिर खान और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े सितारों को भी पछाड़ दिया। भारत की दस सबसे सनसनीखेज सेलेब्रिटीज में आलिया टॉप पर रही। आलिया के बाद दूसरे पायदान पर आमिर खान रहे।
आमिर को पीके के पोस्टर के लिए सबसे ज्यादा खोजा गया। तीसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा रही। प्रियंका चोपड़ा बॉक्सर मैरी कॉम के जीवन पर आधारित फिल्म मैरी कॉम के लिए सर्च की गईं।