मुबंई - बैंक चोर से कपिल बाहर हुए और तुरंत अब्बास-मस्तान ने उन्हें साइन कर लिया। अब उन्हें एक और फिल्म मिलने की खबर आ गई है। फ्लॉप पर फ्लॉप फिल्म बनाने वाले रामगोपाल वर्मा ने कपिल को अपनी आगामी फिल्म में साइन किया है जो एक डार्क लव स्टोरी है।
कपिल इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। कपिल के अलावा दो और हीरो भी फिल्म में हैं। दक्षिण भारत के स्टार सिद्धार्थ और विनय झंब। अब्बास-मस्तान की फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद कपिल इस फिल्म की शूटिंग आरंभ करेंगे। फिलहाल कपिल और रामू ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।