मुंबई - भारत में लग्जरी कारों के बढ़ते बाजार को देखते हुए और उसमे अपनी हिस्सेदारी बनाने के लिए लग्जरी कार बनाने वाली ब्रिटेन की विश्व विख्यात ऑटोमोबाइल कंपनी एक जगुआर ने लंदन में अपनी एक नई एंट्री लेवल कार एक्स ई लॉन्च कर दी है।
जगुआर ने यह कम कीमत की कार बीएमडब्लू की 3 सीरीज, ऑडी ए-4 और मर्सिडीज सी क्लास की गाडिय़ों को टक्कर देने के लिए भारतीय बाज़ार में उतारी है। कंपनी के उच्च अधिकारियों के मुताबिक ङ्गश्व खासतौर पर युवाओं और महिलाओं को ध्यान में रख कर बनाई गई है।
कंपनी सूत्रों ने अनुसार इस गाड़ी की बिक्री 2016 से आरंभ होगी और इसकी कीमत 27,000 पौंड (भारतीय मुद्रा में लगभग 26 लाख रुपये) हो सकती है। इस मायने में ङ्गश्व जगुआर की अब तक की सबसे सस्ती कार बताई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि कार बाज़ार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए हाल ही में जगुआर और लैंड रोवर ने अपने 2 नए कारखानों में 2 अरब पौंड का निवेश किया है। यही नहीं जगुआर उत्पादन क्षमता बढाने के लिए कारखानों में 2300 नई नौकरियां भी देगी। बताया जा रहा है कि एक्स ई जगुआर के यूके स्थित नए कारखाने में बनने वाली पहली गाड़ी होगी।