नई दिल्ली - बारिश के मौसम में एयरलाइंस कंपनियां सस्ते टिकटों के ऑफर की बरसात भी कर रही है। इंडिगो और स्पाइस जेट के बाद अब जेट एयरवेज ने भी सस्ती टिकटों का ऑफर दिया है। इस योजना के तहत 7 अक्टूबर से 15 जनवरी, 2015 तक यात्रा करने के इच्छुक यात्रियों को 1,999 रुपए में टिकटें मिल सकती हैं।
इसके अलावा 500 रुपए की टिकटों की भी घोषणा की गई है। इसमें यात्रियों के लिए 16 जनवरी, 2015 से 31 जुलाई, 2015 तक यात्रा करने पर यह छूट मिलेगी। ये टिकटें सिर्फ घरेलू टिकटों पर ही लागू हैं। एयरलाइंस की विज्ञप्ति के अनुसार कि सस्ती टिकटें सिर्फ घरेलू उड़ानों के लिए है और वह भी एक शहर के लिए।
ये पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर बेची जा रही हैं। जेट एयरवेज ने इसके पहले इकोनॉमी क्लास की टिकटें 500 रुपये में बेचने की घोषणा की थी। 5 सितंबर को यह ऑफर खत्म हो गया था।