मुंबई - पिछले कुछ सालों में भारत में पेंट इंडस्ट्री को 15 फीसदी की ग्रोथ हासिल हुई है। आने वाले त्यौहार दिवाली के चलते पेंट इंडस्ट्री के बढ़ते कारोबार ने उद्यमियों के लिए कई अवसर तैयार किए हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के बढऩे और मध्यववर्गीय की आर्थिक मजबूती के चलते पेंट की डिमांड में काफी इजाफा हुआ है। कई ऐसे कारक और भी हैं जो पेंट इंडस्ट्री को आने वाले समय में काफी फायदा पहुंचाएंगे। उद्यमी इस वक्त इस इंडस्ट्री से जुडक़र काफी फायदा बना सकते हैं।
एसोचैम की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा समय पेंट बाजार 40,600 करोड़ रुपए है। यह 2016 तक 62,000 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। इसमें 35 फीसदी योगदान इसमें सूक्ष्म और लघु उद्यमों का है और मध्यम और बड़े उद्यमों का इस कारोबार में 65 फीसदी योगदान है। त्योहारी सीजन में पेंट की डिमांड बढ़ जाती है। इंडस्ट्री के लिए यह बढय़िा अवसर होता है। इसके तहत कंपनियां विभिन्न तरह के ऑफर्स भी खरीददारों के लिए दिए जाते हैं।