मुंबई - शाहरुख खान अपनी हैप्पी न्यू ईयर टीम के साथ स्लैम टूर पर जाने वाले हैं। ह्यूस्टन, न्यू जर्सी, वाशिंगटन डीसी, शिकागो जैसी जगह पर वे परफॉर्म करेंगे। साथ में फिल्म का प्रचार भी होता रहेगा। शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी, विवान शाह भी होंगे।
ताजा खबर यह है कि माधुरी दीक्षित को भी शाहरुख ने अपनी टीम के साथ जोड़ लिया है। माधुरी दीक्षित अपने पुराने हिट गीतों पर डांस करती नजर आएंगी। सूत्रों का कहना है कि माधुरी ने इसके लिए भारी-भरकम राशि ली है और शाहरुख इतना पैसा देने के लिए तुरंत तैयार हो गए। विदेश में परफॉर्म करने के बाद शाहरुख भारत लौटेंगे और दिवाली पर रिलीज होने वाली अपनी फिल्म का प्रचार करेंगे।