मुंबई - हर साल स्वतंत्रता दिवस के दौरान बॉलीवुड का कोई न कोई सुपरस्टार अपनी फिल्म लेकर आता है। 2015 के इंडिपेंडेंस डे के लिए भी बॉलीवुड के कई दिग्गज फिल्म निर्माता अपनी फिल्म को रिलीज करने की कयास लगा रहे हैं। बहरहाल इन सितारों में सबसे बड़ा नाम बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान का है। सुनने में आया है कि एसआर के यशराज बैनर के साथ अपनी आगामी फिल्म फैन को अगले साल स्वतंत्रता दिवस के दौरान रिलीज करने वाले हैं।
खबरें यह भी हैं कि शाहरूख खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के प्रमोशन के बाद अपने पसंदीदा यशराज बैनर के साथ इस आगामी फिल्म की शूटिंग शुरु कर देंगे। इतना ही नहीं यशराज प्रोडक्शंस और एसआरके ने हाल ही में इस फिल्म के लिए आयोजित एक विशेष पूजा में भी हिस्सा लिया।