नई दिल्ली - आभूषण निर्माताओं और फुटकर कारोबारियों की मांग कमजोर पडऩे से भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 90 रु. की गिरावट के साथ 28,175 रु. प्रति 10 ग्राम बोले गए, वहीं औद्योगिक मांग बढऩे से चांदी के भाव 25 रु. सूंघकर 42,800 रु. प्रति किलो हो गए। बाजार सूत्रों के अनुसार आभूषण निर्माताओं और फुटकर कारोबारियों की मांग कमजोर पडऩे से सोने की कीमतों में गिरावट आई। कारोबारियों ने बताया कि शेयर बाजार में तेजी के कारण निवेशकों ने पूंजी बाजार में निवेश किया। इसका असर भी सोने की कीमतों पर पड़ा।