नई दिल्ली - देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारूति सुजुकी की नई कार सियाज की बुकिंग आज से शुरू हो गई। देश के 1,050 शहरों में मारूति के 1,370 सेल्स आउटलेट्स पर 21,000 रुपए की रकम जमा कर बुकिंग की जा सकती है। सियाज को मारूति अगले महीने तक बाजार में उतार सकती है। सेडान सेगमेंट में सियाज मारूति की एसएक्स 4 की जगह लेगी। इस साल हुए ऑटो एक्सपो में मारूति ने सियाज को दुनिया के सामने पेश किया था।
मारूति ने सियाज की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन ऑटोमोबाइल कारोबार के जानकारों का अनुमान है कि कार का दाम 9-12 लाख रुपए के बीच हो सकता है। इस सेगमेंट में कार का मुकाबला होंडा सिटी और ह्युंदै वरना से होगा।