मुंबई - यशराज बैनर की आगामी फिल्म बैंक चोर में अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी शामिल होने जा रहे हैं। गौरतलब है कि विवेक 12 साल बाद यशराज बैनर के साथ कोई फिल्म करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने शाद अली द्वारा निर्देशित साथिया में यशराज बैनर के लिए काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी।
फिलहाल विवेक दो शानदार ब्लॉक बस्टर की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। बहरहाल बैंक चोर में विवेक की भूमिका उनकी पिछली दो फिल्मों से बिल्कुल अलग है। फिल्म में वे एक सीबीआई अधिकारी की भूमिका निभाने जा रहे हैं, जो बैंक चोरों का जीना हराम कर देता है। बैंक चोर की शूटिंग शुरू होने वाली है। यह फिल्म 2015 की शुरुआत में रिलीज की जाएगी।
इसके पहले मस्ती और ग्रेंड मस्ती में दर्शक विवेक और रितेश को एक साथ कॉमेडी करते हुए देख चुके हैं। फिल्म में एक और बेहतरीन कॉमेडियन यानि मेरे डैड की मारूति की रिया चक्रवर्ती भी मुख्य भूमिका में हैं।