मुंबई - इन दिनों कैटरीना फिल्म बैंग बैंग को लेकर बिजी हैं। इसमें कैटरीना के साथ रितिक रोशन हैं, जो जि़न्दगी ना मिलेगी दोबारा में साथ काम कर चुके हैं। अपनी एक्टिंग से दर्शकों को लुभा चुकी कैटरीना का जल्द ही एक नया अवतार देखने को मिलने वाला है। कैटरीना इसमें सिंगल मदर का रोल करेंगी।
खबर है कि फिल्म डायरेक्टर सुजॉय घोष ने अपनी अगली फिल्म के लिए कैटरीना को अप्रोच किया है। सुजॉय घोष की यह फिल्म जापानी उपन्यास द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स पर आधारित होगी।