न्यूयॉर्क - पांच बार की चैम्पियन सेरेना विलियम्स ने अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है जहां उनका सामना इटली की फ्लाविया पेनेटा से होगा।
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और दो बार की चैम्पियन सेरेना ने एस्तोनिया की 50वीं रैंकिंग वाली केइया कानेपी को 6-3, 6-3 से हराया। इस साल वह पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है । आस्ट्रेलियाई ओपन में वह चौथे दौर में हार गई थी जबकि विम्बलडन में तीसरे और फ्रेंच ओपन में उन्हें दूसरे दौर में पराजय झेलनी पड़ी।
इटली की 11वीं वरीयता प्राप्त पेनेटा भी आस्ट्रेलिया की 29वीं वरीयता प्राप्त कासी डेल्लाका को 7-5, 6-2 से हराकर अंतिम आठ में पहुंच गई।