नई दिल्ली - पेट्रोल की कीमतों में एक महीने के अंदर दूसरी बार कटौती से लोगों को राहत मिली है तो वहीं डीजल के मूल्य में 57 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गयी है जिससे रोजमर्रा की चीजों की महंगाई बढ़ सकती है। आज मध्य रात्रि से दरे लागु हो जायेगी। पेट्रोल की कीमतों में 1.80 पैसे की कमी की गयी है जिसमें वैट शामिल नहीं है
जबकि डीजल की कीमतों में वैट सहित 57 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। तेल विपणन कंपनियों ने पिछली बार 14 अगस्त को पेट्रोल की कीमतों में 2.18 रूपये प्रति लीटर की कमी की थी। इससे पहले अप्रैल मध्य में इसकी कीमतें कम की गई थीं। इस तरह से पेट्रोल की कीमतों में इस साल तीसरी बार कमी की गई है। तेल विपणन क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी इंडियन आयल कार्पोरेशन ने आज यहां बताया कि दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70.33 रूपये प्रति लीटर थी जो आज की कमी के बाद 68.51 रूपये प्रति लीटर पर आ गई है। कंपनी ने बताया कि डीजल की कीमतों में वैट सहित 57 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में यह 58.97 रुपये प्रति लीटर हो जायेगा।