मुंबई - सिंघम रिटर्न्स की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ जारी है। फिल्म लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है और तेजी से सौ करोड़ के आंकड़े की ओर दौड़ लगा रही है। जहां सिंघम ने सौ करोड़ के आंकड़े को छून में 37 दिन लगा दिए थे, वहीं सिंघम रिटर्न्स इस आंकड़े को पांचवे दिन छू सकती है।
फिल्म ने पहले दिन 32.09 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 21.05 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 24.55 करोड़ रुपये और चौथे दिन 14.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। चौथे दिन जन्माष्टमी की छुट्टी का लाभ फिल्म को मिला है। चार दिन में 92.47 करोड़ रुपये का व्यवसाय फिल्म ने किया है।