मुंबई - ऑटो सेक्टर की कंपनियों का चक्का अब तेज भागने लगा है। हाल में आए जून और जुलाई के बिक्री आंकड़ों ने कंपनियों के शेयरों को टॉप गियर लगा दिया है। ऑटो कंपनियों में तेजी के बाद अब ऑटो उपकरण कंपनियों में भी तेजी की उम्मीद लगाई जा रही है।
जानकार भी अपनी राय कंपनियों पर बदलते हुए नजर आ रहे है। ज्यादातर जानकारों के मुताबिक त्योहारी सीजन के चलते और सुधरते मॉनसून में भी सुधार का असर कंपनियों की ग्रोथ पर दिखाई देगा। ऐसे में अपोलो टायर्स, अमारा राजा बैटरी, सुप्राजीत इंजीनियरिंग, प्रीकॉल और बीयरिंग में निवेश करना सबसे बेहतर रहेगा। कमोडिटी कीमतों में कमी से भी कंपनियों के लिए राहत है। आज टाटा मोटर्स के नतीजों से सेंटीमेंट में सुधार हुआ है।