लंदन - यूनाइटेड सिंह ने पंजाब थंडर को वेव वल्र्ड कबड्डी लीग टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में शनिवार को 68-51 से हरा दिया। विश्व कबड्डी लीग की शुरूआत शानदार उद्घाटन समारोह के साथ हुई जिसमें लंदन के स्थानीय कलाकारों ने अपना जलवा बिखेरा। उद्घाटन समारोह पंजाब के लोकनृत्य भांगड़ा ने सबका मन मोह लिया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें 11-11 की बराबरी पर थीं। यूनाइटेड सिंह ने दूसरे क्वार्टर में 30-26 की बढ़त बनायी और फिर तीसरे क्वार्टर में इसे 49-39 पर पहुंचा दिया। यूनाइटेड सिंह ने चौथे क्वार्टर में 68-51 के अंतर से मैच जीत लिया। यूनाइटेड सिंह के संदीप सिंह को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने अपनी टीम की तरफ से सर्वाधिक अंक जुटाए जबकि पंजाब थंडर की तरफ से सरबजीत सिंह ने सर्वाधिक अंक जुटाए। रविवार को वेंकूवर लायंस बनाम लाहौर लायंस और कैलिर्फोनिया ईगल्स बनाम रायल किंग्स यूएसए का मुकाबला होगा।