केपटाउन - जिम्बाब्वे के फुटबॉल कोच इयान गोरोवा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरोवा ने यह इस्तीफा पिछले सात महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण दिया है।
गोरोवा ने फुटबॉल संघ को लिखा है कि मुझे पिछले सात माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। इसके अलावा इस वर्ष दक्षिण अफ्रीका में अफ्रीकन नेशंस चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में टीम के पहुंचने के बाद मुझे अभी तक बोनस का भुगतान भी नहीं किया गया है।
2015 अफ्रीकन नेशंस कप क्वालीफायर से बाहर होने के बाद जिम्बाब्वे फुटबॉल एसोसिएशन गोरोवा को पद से हटाने पर विचार कर रही थी। लेकिन इससे पहले ही गोरोवा ने एसोसिएशन को एक पत्र लिखकर इस्तीफा दे दिया। बता दें कि गोरोवा के मार्गर्दशन में जिम्बाब्वे 17 में दो मुकाबलों में हारी है।