मुंबर्ई - आज शेयर बाजार में निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में दबाव देखने को मिला। जबकि एशियन पेंट्स और इंफोसिस के शेयर में 1.52-1.79 फीसदी की तेजी रही। इटली का जीडीपी डेटा उम्मीद से खराब रहा इसी कारण यूरोपीय बाजारों में जबरदस्त गिरावट आई।
बाजार की गिरावट से रुपए में भी दबाव रहा। पीएनबी, एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक भी आज 2.5 फीसदी तक टूटे।
जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली बढ़ी। युनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई और आईओबी के शेयरों में 1-2 फीसदी की गिरावट आई। सरकारी बैंक मे भी दो फीसदी की गिरावट आई।