मुंबई - डॉलर के मुकाबले रुपया 5 महीने के निचले स्तर तक लुढक़ गया । अमेरिका में हर दिन आते अच्छे आर्थिक आंकड़ों के बल पर डॉलर इंडेक्स 11 महीने के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। इसी के चलते रुपए में कमजोरी देखने को मिल रही है और रुपया 1 डॉलर के मुकाबले 61.40 के स्तर तक पहुंच गया। दरअसल, अमेरिका में सर्विस सेक्टर एक्टिविटी 58.7 प्वाइंट पर पहुंच गई है। जो पिछले 8 साल का ऊपरी स्तर है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में रुपया 62 रुपए के स्तर को छू सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार शेयर बाजार में एफआईआई ने जोरदार बिकवाली की है। पिछले एक हफ्ते में एफआईआई ने 2471 करोड़ की बिकवाली की है। इससे रुपए में कमजोरी देखने को मिली है। दूसरी ओर आयातकों की ओर से डॉलर की मांग में जोरदार इजाफा हुआ है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार से डॉलर इंडेस्क 11 महीने के ऊचांई पर पहुंच गया है। एशियाई शेयर बाजार में गिरावट से भी डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ है।