मुंबई - अभिनेता हृतिक रोशन से तलाक के बाद उनकी पूर्व पत्नी सुजैन फिलहाल एक किराए के अपार्टमेंट में रह रही हैं। इस वक्त सुजैन एक नए घर की तलाश भी कर रही हैं।
वर्तमान समय में सुजैन जिस अपार्टमेंट में रह रही हैं, उसके अन्य किराएदारों ने अपने फ्लैट्स का स्वामित्व इसके मालिक को सौंप दिया है। यहां केवल सुजैन ही रह रही हैं, जो यहां तकरीबन आठ महीने पहले आई थीं। एक सूत्र ने बताया कि सुजैन ओशीवाड़ा के आसपास के इलाके में अपने लिए नए घर की तलाश कर रही हैं।