ग्लास्गो - सोनीपत की सीमा पूनिया ने एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीता। सीमा ने डिस्कस थ्रो में साल के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 61.61 मीटर चक्का फेंका। वहीं, 2010 कॉमनवेल्थ की स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया 57.84 मीटर के साथ पांचवें स्थान तक ही पहुंच सकीं। उनसे भी पदक की उम्मीद थी।
बॉक्सिंग में 4 पदक पक्के
बॉक्सिंग में 4 पदक और तय हैं। इनमें विजेंद्र सिंह व देवेन्द्रो पुरुषों के फाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं सरिता देवी महिला वर्ग में फाइनल में पहुंच चुकी हैं। मनदीप जांगड़ा भी पदक की दौड़ में हैं। उधर, बैडमिंटन में ज्वाला गुट़्टा व अश्विनी पोनप्पा महिला डबल्स व गुरुसाईदत्त पुरुषों के सेमिफाइनल में पहुंच गए हैं।