ग्लास्गो - भारत की सीमा पूनिया ने 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की चक्काफेंक स्पर्धा के फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है,जबकि दिल्ली खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया नाकाम रही। सीमा ने अपने तीसरे प्रयास में 58.44 मीटर का थ्रो फेंककर 57 मीटर के क्वालीफिकेशन मार्क को पार किया।
ऑस्ट्रेलिया की डैनी सैमुअल्स 64.53 मीटर का थ्रो फेंककर ग्रुप ए के क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष रही। इस ग्रुप से 5 खिलाडय़िों ने फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया जबकि कृष्णा पूनिया 16 खिलाडय़िों में 11वें स्थान पर रही।
पहले दो प्रयास नाकाम रहने के बाद पूनिया ने तीसरे और आखिरी प्रयास में 51.36 मीटर का थ्रो फेका, जो क्वालीफिकेशन मार्क से काफी पीछे था। फाइनल शनिवार को खेला जाएगा।