Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

सीडब्लूजी: भारत की झोली में दो और स्वर्ण

Updated on Saturday, August 02, 2014 13:44 PM IST

ग्लास्गो - ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त और बबीता कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर 20वें राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती स्पर्धा में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन बदस्तूर जारी रखा है जबकि जिम्नास्टिक में दीपा करमाकर ने वाल्ट स्पर्धा में कांस्य जीतकर इतिहास रचा है।

योगेश्वर ने पुरुषों के 65 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण जीता जबकि बबीता ने महिलाओं के 55 किलो वर्ग में पीला तमगा हासिल किया। गीतिका जाखड़ (63 किलो) को हालांकि रजत से ही संतोष करना पड़ा। पुरुषों के 86 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में पवन कुमार ने कांस्य पदक जीता।

जिम्नास्टिक में करमाकर ने पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला जिम्नास्ट बन गईं। त्रिपुरा की 20 वर्षीय दीपा ने महिला वाल्ट के फाइनल में 14.366 अंक से तीसरा स्थान हासिल किया।

भारत के अब कुल 46 पदक हो गए हैं जिनमें 12 स्वर्ण, 20 रजत और 14 कांस्य हैं। भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर काबिज है। इंग्लैंड 115 पदक लेकर शीर्ष पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया 110 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। कनाडा तीसरे, स्कॉटलैंड चौथे और न्यूजीलैंड पांचवें स्थान पर है।

कुश्ती स्पर्धा का आखिरी दिन भारत के लिए अच्छा रहा। योगेश्वर ने आसानी से फाइनल में प्रवेश किया। उसने बेहतरीन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अपने तीनों मुकाबले जीते। पहले उसने स्कॉटलैंड के एलेक्स ग्लाडकोव को 4-0 से हराया, उसके बाद स्कॉटलैंड के ही गेरेथ जोंस को क्वार्टर फाइनल में मात दी।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X