चंडीगढ़ - भारत के सबसे लोकप्रिय पैकेज्ड फ्रूट जूस ब्रांड रियल ने आज प्रयास जुवेनाइल ऐड सेंटर सोसायटी के साथ मिलकर एक बहुत बड़ी सामाजिक पहल - रियल दिल से दुआ - को पूरे पंजाब में शुरू करने की घोषणा की। रक्षा बंधन से शुरू की जाने वाली इस पहल के तहत रियल पैकेज्ड फ्रूट जूस पूरे पंजाब में समाज के कमज़ोर वर्ग के बच्चों के पोषण की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा । इसके जरिये ब्रांड इन बच्चों के जीवन को स्वस्थ बनाने के साथ ही त्योहारी मौसम में उन्हें खुशियां भी देगा।
इस अभियान के तहत प्रयास जुवेनाइल ऐड सेंटर सोसायटी के साथ मिलकर रियल उत्तर भारत में दिल्ली-एनसीआर और पंजाब के प्रमुख शहरों में एक हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगा। डाबर इंडिया लिमिटेड के ब्रांड प्रमुख (फूड्स) श्री केतन कामत ने बताया, ‘‘रियल की एक टीम समाज के कमज़ोर वर्ग के बच्चों के लिए समर्थन जुटाने की खातिर दिल्ली-एनसीआर और पंजाब के बड़े बाजारों में जाएगी। हम लोगों को इन बच्चों के पोषण की जरूरतों के बारे में शिक्षित करेंगे और उन्हें इन बच्चों की मदद के लिए एक संकल्प पर हस्ताक्षर करने की खातिर प्रेरित करेंगे। प्रत्येक हस्ताक्षर के बदले डाबर ने जरूरतमंद बच्चों को रियल फ्रूट बेवरेज देने का वादा किया है। यह पहल किसी उत्पाद खरीद से नहीं जुड़ी है और हम लोगों से उनका समर्थन जताने के लिए सिर्फ एक हस्ताक्षर मांग रहे हैं।’’
जमीनी स्तर पर की जा रही पहल के अतिरिक्त इस कैंपेन को रेडियो और फेसबुक व ट्विटर जैसी सोशल मीडिया वेबसाइटों पर भी काफी बढ़ावा दिया जाएगा। ब्रांड इन मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ इस कैंपेन को बढ़ावा देने के लिए ही नहीं बल्कि लोगों से इस अभियान में संकल्प लेने के लिए भी प्रेरित करेगा। श्री कामत ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य कम से कम 50,000 से 60,000 हस्ताक्षर जुटाने और फिर इतने ही रियल फ्रूट जूस पैक सुविधाओं से वंचित बच्चों को देने का है, जिससे राखी का यह त्योहार उनके लिए भी स्वस्थ और खुशियों से भरा हो जाए।’’
प्रयास के महासचिव और दिल्ली कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स के पूर्व चेयरमैन अमोद के कंथ ने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि डाबर इंडिया लिमिटेड की इस पहल से देश भर में सुविधाओं से वंचित लाखों बच्चों को उनके सपने और महत्वाकांक्षाएं पूरी करने मदद मिलेगी। प्रयास जेएसी सोसायटी और 9 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में उसके 50,000 से भी ज्यादा बच्चे ‘‘दिल से दुआ’’ कैंपेन का धन्यवाद करना चाहेंगे। प्रयास को इस पहल का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है और इससे सुविधाओं से वंचित बच्चों के चेहरों पर भी स्वस्थ मुस्कान खिलेगी।
इस अवसर पर डाबर ने राखी के शुभ अवसर के लिए रियल फ्रूट बेवरेजीस के विशेष राखी गिफ्ट पैक्स रियल ग्रीटिंग्स पेश किए हैं। रियल ग्रीटिंग्स की यह पेशकश सात आकर्षक पैक में उपलब्ध है और इनकी कीमत 130 रुपये से शुरू होकर 285 रुपये तक है। इन पैक्स को बेहद खूबसूरती से डिज़ाइन किया गया है, जो फलों के गुणों और ‘विशिस ऑफ गुड हेल्थ’ के संदेश को अच्छी तरह पहुंचाता है।
श्री कामत ने कहा, ‘‘पारंपरिक तौर पर भारतीय संस्कृति में फलों को बेहद शुभ माना गया है और ये किसी भी त्योहार या आयोजन का अभिन्न हिस्सा होते हैं। इसके पीछे तथ्य है कि फलों को जीवन और जीवन शक्ति का प्रतीक माना गया है। रियल ग्रीटिंग्स गिफ्ट पैक्स असली फलों से निर्मित हैं जो पोषण और स्वाद का बेहतरीन संयोजन देती है। राखी का त्योहार भाई और बहन के सबसे सच्चे रिश्ते का जश्न होता है। राखी गिफ्ट पैक्स के जरिये रियल इस खास अवसर पर लोगों को अपने करीबियों को स्वास्थ्य और खुशी तोहफे में देने का विकल्प दे रहा है।’’
इस साल रियल दिल से दुआ पहल समाज के उन हीरोज को भी सलाम करेगी, जिन्हें हम उचित सम्मान नहीं देते जैसे महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी और यातायात पुलिस - जो तब निस्वार्थ भाव से हमारे शहरों को सुरक्षित और स्वस्थ रखते हैं, जब पूरा शहर त्योहारों के जश्न में सराबोर होता है। श्री कामत ने कहा, ‘‘दिल से दुआ कैंपेन के तहत रियल ग्रीटिंग्स इन व्यक्तियों के उत्साह को सलाम करता है और राखी के त्योहार को उनके लिए भी विशेष बनाने की कोशिश करेगा। इसके लिए ब्रांड प्रयास के बच्चों के साथ मिलकर शहरों के पुलिस स्टेशनों में जाएगा और ये बच्चे पुलिसवालों को राखी बांधेंगे। हम महिला पुलिसकर्मियों की शुभकामनाएं उनके नजदीकी लोगों तक लेकर जाएंगे और रियल ग्रीटिंग्स गिफ्ट पैक के साथ उन तक पहुंचाएंगे।’’