Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

एंटरटेनमेंट

More News

यारां दा कैचअप पंजाबी फिल्म का म्यूज़िक हुआ लांच

Updated on Saturday, July 12, 2014 15:17 PM IST

चंडीगढ़ - किसी फिल्म की कहानी जब दोस्ती-यारी और मौज-मस्ती पर आधारित हो तो उसे गति और दिशा देने में संगीत का सबसे अहम रोल होता है। इसी सोच के साथ इस फिल्म के गानों की एक-एक धुन और एक-एक बोल लिखे गए हैं। बात हो रही है 18 जुलाई को रिलीज होने जा रही मल्टी स्टारर पंजाबी फिल्म ‘यारां दा कैचअप’ की जिसका म्यूजिक रिलीज हुआ। विविकैम एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की इस प्रोडक्शन का म्यूजिक कंपनी के ही लेबल पर रिलीज किया गया। यानी न सिर्फ यह म्यूजिक का रिलीज इवेंट था बल्कि म्यूजिक लेबल का लॉन्च भी था।

फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं हार्डी संधू, वरुण शर्मा और अनिल जुनेजा। कहानी इन्हीं तीन दोस्तों की जिंदगी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में जसविंदर भल्ला, बी.एन. शर्मा, विजय टंडन, राणा रणबीर, रंजन सहगल, कृति पोपट, अनीता हसानंदानी, युविका चौधरी, सिंपी सिंह और शगुन जैसवाल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर हैं विक्रम बंसल और इसे को-प्रोड्यूस किया है अधिराज गोयल, संदीप जैन, विशाल सिंगला और आकाश बंसल ने। अपहरण और राजनीति जैसी फिल्मों में प्रकाश झा के साथ बतौर एसोसिएट डायरेक्टर काम कर चुके और बहुत से डेली सोप डायरेक्ट कर चुके अभय बैजू छाबड़ा ने यह फिल्म डायरेक्ट की है।

 

इस एल्बम में कुल सात गाने हैं जिनका म्यूजिक तैयार किया है बी. प्राक, जी.के., गुरनजर और साहिल ने। गुरनजर और जानी ने इन गानों के बोल लिखे हैं। हार्डी संधू खुद एक्टर होने से पहले प्रोफेशनल सिंगर तो हैं ही। इस फिल्म में भी उन्होंने दो गाने गाए हैं जिनके टाइटल हैं ‘मुंडा सोहणा’ और ‘टाइटेनिक’। गानों का खास आकर्षण रहेंगी ‘मेड इन इंडिया’ फेम अलीशा चिनाई जो पहली बार किसी पंजाबी फिल्म में प्लेबैक कर रही हैं। पॉप एल्बम के जमाने से अलीशा की आवाज लोगों की फेवरेट है। उनके अलावा लभ जंजुआ, गुरनजर और साहिल ने गानों अपनी आवाज दी है। इस मौके पर हार्डी ने कहा कि एक्टिंग के मौके के लिए तो मैं सबका शुक्रगुजार हूं ही, गाने के लिए भी मुझे मौका मिलने की बड़ी खुशी है। कौन नहीं चाहेगा कि आपी ही फिल्म में खुद के लिए गाना गाया जाए। डायरेक्टर अभय बैजू छाबड़ा ने कहा कि मुझे ऐसा म्यूजिक चाहिए था जो कहानी की गति बनाकर रखे और ठीक वैसा ही मिला।

 

प्रोड्यूसर विक्रम बंसल ने कहा कि टीम के एक-एक सदस्य को हमनें खूब रिसर्च और प्लैनिंग के बाद चुना है। मुझे पहले दिन से विश्वास था कि हमारी म्यूजिक टीम कहानी की डिमांड के हिसाब से ही काम करेगी। मेरी पहचान के लोगों को आजकल कॉल करता हूं तो उनकी कॉलर ट्यून इस फिल्म के गानों में से एक होती है। यहीं साबित होता है कि लोगों को संगीत कितना पसंद आ रहा है। फिल्म के बाकी गानों में ‘आवेगा माही’, ‘नेड़े-नेड़े’ (मेल), ‘यारां दा कैचअप’, ‘फतेह किंग फट्टू’ और ‘नेड़े-नेड़े’ (फीमेल) शामिल हैं।

 

इस मौके पर औपचारिक तौर से म्यूजिक लेबल विविकैम एंटरटेनमेंट भी लॉन्च किया गया। कंपनी के डायरेक्टर विक्रम बंसल ने कहा कि फिल्मों के साथ-साथ वे म्यूजिक एल्बम और गानों को भी प्रमोट करेंगे। हमेशा यही कोशिश रहेगी कि नए म्यूजिशियन, सिंगर और लिरिसिस्ट को भी प्रमोट किया जाए।

 

इस मौके पर औपचारिक तौर से म्यूजिक लेबल विविकैम एंटरटेनमेंट भी लॉन्च किया गया। कंपनी के डायरेक्टर विक्रम बंसल ने कहा कि फिल्मों के साथ-साथ वे म्यूजिक एल्बम और गानों को भी प्रमोट करेंगे। हमेशा यही कोशिश रहेगी कि नए म्यूजिशियन, सिंगर और लिरिसिस्ट को भी प्रमोट किया जाए।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X