चण्डीगढ़ - बॉलीवुड उद्योग में सफल प्रवेश के बाद, सिद्धार्थ मल्होत्रा भारत के पसंदीदा बॉलवुड ऐन्टरटेनमेंट चैनल ज़ूम पर अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। चैनल ने एक नया आकर्षक शो एक विलेन एक दास्तान लॉन्च किया है, जिसमें बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय विलेन नजर आयेंगे। सिद्धार्थ अपनी खास स्टाइल में दर्शकों को बॉलीवुड के पसंदीदा विलेन की जिंदगी से रू-ब-रू करायेंगे। शो का प्रसारण 23 जून 2014 से प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे होगा।
विलेन बॉलीवुड का प्रमुख हिस्सा हैं। बी-टाउन में प्रत्येक हीरो विलेन को मारकर लाखों लोगों की वाहवाही लूटता है, लेकिन इन विलेन को लोग हमेशा भूल जाते हैं। हालांकि, अपने अनोखे लुक्स और शानदार डायलॉग से इन विलेन ने कई लोगों के दिमाग में अपनी अलग छवि बनाई है। बॉलीवुड के इन महान विलेन के सम्मान में, जूम उनकी वैयक्तिक फिल्मोग्राफी, ऑन-स्क्रीन यादों और सीन के पीछे की घटनाओं समेत कई दिलचस्प कहानियां लेकर आया है, जिसेे आज से पहले दर्शकों ने कभी नहीं देखी होंगी। डायलॉग को याद करने से लेकर बॉलीवुड के कुछ सबसे भयभीत करने वाले, डरावने और अभिमानी विलेन की सूची में शुमार होने तक ‘एक विलेन एक दास्तान‘ शो एक प्रभावशाली विलेन बनने पर फोकस करेगा।
एक विलेन एक दास्तान के लांच पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये सिद्धार्थ ने कहा, भारतीय टेलीविजन क्षेत्र में मैं पहली बार प्रवेश कर रहा हूं। मैं बॉलीवुड के पसंदीदा गंतव्य ज़ूम पर शो की मेजबानी करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। इससे भी कहीं ज्यादा, मैं बॉलीवुड के महान विलेन ढूंढने का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। एक विलेन एक दास्तान मेरे लिये एक शो से कहीं अधिक है। हम अभिनेता अपने सीनियर्स और अनुभवी कलाकारों से प्रेरणा लेते हैं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे उनकी यात्रा के विषय में अधिक सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। सिद्धार्थ दर्शकों को अमरीश पुरी, अमजद खान, गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर, रंजीत, कुलभूषण खरबंदा, संजय दत्त, डैनी डैंगजोप्पा, प्रेम चोपड़ा, अजीत और प्राण आदि समेत बॉलीवुड के कुछ सबसे यादगार विलेन की जीवन यात्रा पर ले जायेंगे।