चण्डीगढ़ - ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने की नृत्य निर्देशिका फराह खान अपनी नई फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में बेहद व्यस्त हैं। फराह खान अपनी फिल्म में इतनी ज्यादा लीन हैं कि उन्होंने अपने सभी कोरियोग्राफी प्रोजेक्ट को खारिज कर दिये हैं। ज़ूम आपके लिए बी-टाउन में हो रही घटनाओं से एक्सक्लूसिव खबर लेकर आया है। इसके मुताबिक फराह ने हाल ही में अपने सगे भाई साजिद खान की फिल्म हमशक्ल के लिए एक प्रोजेक्ट से मना कर दिया।
सिर्फ यही नहीं! उन्होंने आगामी फिल्म ‘डॉली की डोली‘ में अपने अच्छी दोस्त मलाइका अरोरा खान के आइटम नंबर की कोरियोग्राफी के लिए भी इनकार कर दिया है। अरबाज खान के बार-बार आग्रह किये जाने के बावजूद भी वह इस प्रोजेक्ट को लेने के लिए राजी नहीं हुईं।
जूम के रिपोर्टर से बातचीत के दौरान, फराह ने कहा कि वह अपना अधिकांश समय और ऊर्जा हैप्पी न्यू ईयर में लगा रही हैं। इसलिये वह फिल्म को अपना पूरा ध्यान देने की बात को तवज्जो देती आयीं हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फराह के बिना मलाइका अपने उम्दा डांस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर पायेंगी ! बॉलीवुड से संबंधिक नवीनतम जानकारी के लिए देखिये, प्लैनेट बॉलीवुड न्यूज, प्रतिदिन शाम 7 बजे, सिर्फ जूम-भारत के नंबर 1 बॉलीवुड ऐन्टरटेनमेंट चैनल पर।