चंडीगढ - मैक्स लाईफ इंश्योरेंस ने 31 मार्च 2014 को समाप्त हुये वित्त वर्ष के लिये अपने वार्षिक परिणामों की घोषणा की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2013-14 में भी अपने लाभदायक विकास के सफर को जारी रखा है और निजी उद्योग जगत में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने इस वित्त वर्ष के दौरान 2,262 करोड़ रुपयेे का नया बिजनेस प्रीमियम दर्ज किया, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है। मैक्स लाईफ इंश्योरेंस ने निजी बीमा कंपनियों के बीच अपनी बाजार हिस्सेदारी 180 आधार अंक की बढ़ोतरी के साथ 10.3 प्रतिशत पर पहुंचा दी है और गैर बैंक स्वामित्व वाली सबसे बड़ी बीमा कंपनी होने का अपना दर्जा बरकरार रखा है। कंपनी की सकल रिटेन प्रीमियम 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,279 करोड़ रुपये रही।
मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक राजेश सूद ने कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा: ‘‘मुझे बेहद खुशी है कि बदलते कारोबारी और नियामक माहौल का सामना करने के बावजूद मैक्स लाईफ इंश्योरेंस ने सभी मानकों पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वास्तव में मैक्स लाईफ एकमात्र कंपनी है, जिसने विगत 20 माह में बिना किसी रूकावट के विकास दर्ज किया है। वर्ष के दौरान एजेंसी वितरण के मूल चैनल सहित सभी वितरण चैनलों ने नये कारोबार प्रीमियम में विकास दर्ज किया है। मूल चैनल में लाभदेयता और नियोजन से आगे परफ ॉर्म करने में वृद्धि दर्ज की गई।’