मुंबईः 70 के दशक से चर्चित हुए बॉलीवुड अभिनेता लाला सुधीर का निधन हो गया। उन्होंने बॉलीवुड में बतौर विलेन अपनी पहचान बनाई थी।
सूत्रों के अनुसार दिल का दौरा पड़ने के कारण लाला सुधीर की मौत हुई है। सुधीर के मित्रों व स्नेहियों को जैसे ही उनके निधन का समाचार पता चला उन्होंने तुरंत मीडिया को इसकी जानकारी दी। वे अपना अंधेरी स्थित बंगला पहले ही छोड़ चुके थे। सुधीर फिल्ममेकर मिलन लुथरिया के चाचा हैं। उन्हें लिखने का भी शौक था।
उन्होंने बॉलीवुड के कई मशहूर अभिनेताओं के साथ काम किया था। साल 2012 में उन्हें भारत रत्न डॉक्टर अम्बेडकर अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि फिल्म 'हरे रामा, हरे कृष्णा', में देव आनंद के साथ 'बादशाह' में शाहरुख के साथ और अमिताभ के साथ 'सत्ते पे सत्ता' में भी काम किया था। सुधीर अविवाहित थे।