हैदराबाद . साइंट लिमिटेड, जिसे पहले इन्फोटैक एंटरप्राइजेज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, ने शेयरधारकों की संस्तुति मिलने के बाद आज यहां आधिकारिक तौर अपने नये नाम की घोषणा की।
कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एवं संस्थापक श्री बीवीआर मोहन रेड्डी ने कहा, ‘अब हम सैयंट के नाम से जाने जाएंगे। ब्रांड की यह नयी पहचान हमें एक अनूठी अंतर्राष्ट्रीय कंपनी के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे हमारे विजन और भविष्योन्मुख गतिविधियों का पता चलता है।’
वर्ष 2014 में अपनी आय में 17.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कराने वाली इस कंपनी ने पूर्व प्रेसीडेंट एवं चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर कृष्णा बोदानापु को चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर बनाने की घोषणा की है।
श्री बीवीआर मोहन रेड्डी ने बताया, ‘जब हम इन्फोटैक ब्रांडिंग मंे बदलाव की चर्चा कर रहे थे, तब हमारे सामने लक्ष्य था कि पिछले 20 वर्षों से लगातार आगे बढ़ती आ रही इस कंपनी को इंडस्ट्री लीडर के रूप में पहचान दी जाये। शुरू मंे हम सिर्फ कंपनी का लोगो ही बदलना चाहते थे। लेकिन जैसे-जैसे विकास की बात चली, हमें लगा कि अपनी मौजूदा पोजीशन, शक्तियों और उपलब्धियों को दर्शाने के लिए कंपनी की पूरी पहचान ही बदलना जरूरी है, ताकि हमारे सभी सहभागियों को हमारी भविष्य की योजनाओं का संकेत मिल सके।’
श्री कृष्णा बोदानापु ने कहा, ‘हमने एक नये शब्द की रचना की, जोकि हमारे द्वारा विकसित किये जा रहे हर तरह के समाधानों को प्रकट करता है और हमारी कंपनी के इतिहास, धरोहर और हमें आगे ले जाने वाली हमारी वैल्यूज की पहचान भी कराता है। सैयंट नाम में ‘क्लाइंट’ और ‘साइंस’ दो शब्दों का समावेश है। ये दोनों ही शब्द कंपनी की सफलता में प्रमुख रहे हैं। अंत में ‘आइंट’ की ध्वनि है, जो कि इन्फोटैक एंटरप्राइजेस के संदर्भ में है, जो हमारी नींव है। इस महत्वपूर्ण कदम की दिशा में हमने जो भी प्रयास किये वे हमारे विजन वाक्य ‘डिजाइनिंग टुमारो टुगेदर’ को पूरा करते हैं।’
नये ब्रांड की डिजाइनिंग करते समय कंपनी की लंबे समय से अपने ग्राहकों के साथ मिलकर काम करने की भावना और गंभीर समस्याओं के नवीनतम समाधान विकसित करने की कुशलता का ध्यान रखा गया। नये ब्रांड को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में अनेक ब्रांड विशेषज्ञों को शरीक किया गया। नये नाम को 17 भाषाओं में जांचा-परखा गया।
प्रबंधन ने संकेत दिया कि ग्राहकों और एसोसिएट्स की ओर से नये नाम पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। प्रेट एंड व्हिटनी के वाइस प्रेसीडेंट-इंजीनियरिंग श्री टॉम प्रेटे ने कहा, ‘पिछले 14 वर्षों से इन्फोटैक ने काम में निरंतर सुधार और ग्राहकों को पूर्ण संतुष्टि प्रदान करने पर ही अपना फोकस रखा है। सैयंट के रूप में भी वे एक सच्चे संपूर्ण पार्टनर साबित होंगे, और हम उनके इस नये ब्रांड नाम के साथ अपने संबंध जारी रखने की इच्छा रखते हैं।’
वर्ष 1991 इन्फोटैक एंटरप्राइजेस के रूप में अपनी स्थापना के समय से ही, कंपनी इंजीनियरिंग, नेटवर्क एवं संचालन समाधान देने की दिशा में विश्व में अग्रणी रही है। कंपनी हर बड़े एयरक्राफ्ट डिजायन से लेकर 3.2 करोड़ किलोमीटर के सड़क डाटा के प्रबंधन तक सुरक्षित और कुशल ड्राइविंग में अपना पूर्ण योगदान देती रही है।
श्री कृष्णा बोडापानु ने बताया कि सैयंट एक बेहतर दुनिया के निर्माण की ओर ले जाने वाली और भविष्य के लिए उपयोगी समाधान पेश करने वाले विशाल पोर्टफोलियो देती है। लंबे संबंध बनाने के लिए इस प्रक्रिया में हम अपने ग्राहकों, एसोसिएट्स और इकोसिस्टम के साथ गहराई से जुड़ते हैं। कंपनी के विजन वाक्य ‘डिजाइनिंग टुमारो टुगेदर’ का आधार भी यही है।
विश्व भर में 38 स्थानों पर सैयंट के 12,000 से अधिक एसोसिएट कार्यरत हैं। ग्राहकों में कई बड़ी एयरोस्पेस, मैन्युफैक्चरिंग, ट्रांसपोर्टेशन,, यूटिलिटीज एवं कम्युनिकेशंस कंपनियां शामिल हैं।
अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडिंग कंपनी वोल्फ ओलिन्स के सहयोग से साइंट ब्रांड का नया लोगो, वेबसाइट और मार्केटिंग सामग्री तैयार की गयी है। नये ब्रांड चिन्हों को कंपनी के सभी ग्लोबल कार्यालयों में लागू कर दिया गया है।
श्री बीवीआर मोहन रेड्डी ने बताया, ‘कंपनी तत्काल प्रभाव से साइंट लिमिटेड के रूप में काम शुरू कर देगी। सैयंट एक ऐसी कंपनी है जो कि अपने भूतकाल के आधार पर, भविष्य पर फोकस रखती है। हम अपने ग्राहकों, एसोसिएट्स, निवेशकों और एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट सिटिजन के रूप में अपने रोल को सदैव अपने कार्यों के केंद्र में रखकर चलेंगे।’