चंडीगढ - यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अखिल भारतीय स्तर पर संसदीय राजभाषा समिति की प्रश्नावली विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन होटल ताज में किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ बैंक के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर एस के जैन के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुआ। अपने सम्बोधन में जैन ने देश के सभी क्षेत्रों से आए प्रभारियों को बताया कि संसदीय राजभाषा समिति एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति है जो विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करने के बाद अपनी सिफारिशें माननीय राष्ट्रपति महोदय के समक्ष प्रस्तुत करती है जिनपर विचार करने के उपरांत राष्ट्रपति द्वारा आंशिक या पूर्णरूप से अध्यादेश जारी किए जाते हैं जिनका कार्यान्वयन सभी कार्यालयों पर समान रूप बाध्यकारी होता है ।
उन्होने कहा कि संसदीय समिति कि प्रश्नावली को विधिवत भरना प्रत्येक राजभाषा प्रभारी को आना चाहिए ताकि माननीय संसदीय समिति के सदस्यों के समक्ष बैंक में राजभाषा कार्यान्वयन कि प्रगति को उचित रूप से प्रस्तुत किया जा सके ।
इसी क्रम में जैन ने कहा यूनियन बैंक बैंकिंग उधोग में संभवत: पहला बैंक है जहां इस प्रकार का प्रशिक्षण प्रत्येक राजभाषा प्रभारी को दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र महाप्रबंधक दिल्ली एस के सांगरए क्षेत्र प्रमुख एवं उपमहाप्रबंधक चंडीगढ़ केशव बैजल तथा केंद्रीय कार्यालय मुंबई से राजभाषा प्रमुख एवं उपमहाप्रबंधक अरुण श्रीवास्तव भी उपस्थित थे ।
इस कार्यक्रम में उपमहाप्रबंधक एवं क्षेत्र प्रमुख केशव बैजल जी ने माननीय अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।