दिल्ली : प्रसिद्घ फिल्म निर्देशक व गीतकार गुलज़ार को सर्वोच्च दादा साहब फाल्के अवार्ड राष्टï्रपति प्रणव मुखर्जी ने प्रदान किया। वंदिनी फिल्म के गीत मेरा गोरा रंग लई ले, मोहे श्याम रंग दई दे से गीतकार के रूप में प्रसिद्घ हुए गुलज़ार ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। आंधी व मौसम फिल्मों के गीतों को खूब सराहना मिली और फिर जय हो ने पहला आस्कर दिलवाया। गुलज़ार को कथा समय की ओर से हार्दिक बधाई।