Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

एंटरटेनमेंट

More News

रियल लाइफ में मैं बबली हूं - मीनाक्षी

Updated on Tuesday, April 22, 2014 16:04 PM IST

तू सूरज मैं चांद पियाजी... मेरे सपनों की परवाज पियाजी....टीवी पर स्टार प्लस का सीरियल दीया और बाती जब शुरू होता है, घर के सारे सदस्य अपना तमाम काम वगैरह छोड़कर इस सीरियल को बिना नागा देखने लगते हैं। इस सीरियल के सारे पात्र प्रभावी हैं, साथ ही जैसे ही मीनाक्षी की इंट्री होती है, देखने वालों को मजा आ जाता है। मीनाक्षी का किरदार निभाने वाली कनिका माहेश्वरी सीरियल में जहां चुलबुली टाइप की हैं वहीं निजी जिंदगी में भी थोड़ा-बहुत इसका असर है। अपने और सीरियल के बारे में बताते हुए उन्होंने अनिल शर्मा से कहा-

 

दीया और बाती में तुम्हारे एक किरदार में अलग-अलग शेड्स...अलग-अलग रंग नजर आते हैं, निगेटिव, कामेडी, इमोशन ...इसके लिए क्या तैयारी करती हैं?

कनिका माहेश्वरी-(हंसते हुए) मैं एक कैरेक्टर प्ले कर रही हूं। मीनाक्षी का कैरेक्टर एक आम जिंदगी से जुड़ा है। मैं एक नैचर प्ले कर रही हूं। ऐसे लोग होते हैं।  इसमें निगेटिव और पाजिटिव पाइंट्स नहीं है। हर इंसान इमोशनल होता है। कई लोग ऐसे होते हैं जिनमें ये सारे भाव होते हैं जो मीनाक्षी में आप देखते हैं। इस किरदार की स्क्रिप्टस काफी अच्छे ढंग से लिखी गई है और इसीलिए ये किरदार काफी पाप्युलर हो रहा है।

जो रोल किया है, फोटोग्राफ्स देखने पर नहीं लगता कि ऐसा किरदार आपने किया है?

कनिका माहेश्वरी--क्या..

आपके फोटोग्राफ्स देखने के बाद लगता नहीं कि आप मीनाक्षी का रोल प्ले करती हैं, बड़ा आश्चर्य होता है कि कैसे ये रोल प्ले करती हैं।

कनिका माहेश्वरी--ठीकठाक से कर लेती हूं? निजी लाइफ में  थोड़ा स्विच ऑन स्विच ऑफ बहुत जरूरी होता है। रियल लाइफ में थोड़ी बबली हूं।  आई लाइक टू कामेडी, वो मेरी हेल्प कर देता है। इस किरदार के राइटर्स और साथी कलाकारों (को-एक्टर्स) का भी सहयोग है। इससे अदाकारी कहां से और कैसे सीखी?

कनिका माहेश्वरी--  मैं बोन एक्ट्रेस हूं।

शुरुआत कभी न जुदाई से हुई ...उसके बाद क्या किया?

कनिका माहेश्वरी- उसके बाद आमिर खान के भाई फैजल खान के साथ सांझ सवेरा टेली फिल्म की।

बड़े परदे पर आने का विचार नहीं है?

कनिका माहेश्वरी-कोई  बहुत अच्छा रोल होगा तो जरूर करूंगी।

आजकल कलाकार प्रोडक्ट होते जा रहे हैं....

कनिका माहेश्वरी-- क्या होते जा रहे?

आजकल के कलाकार प्रोडक्ट होते जा रहे हैं, उन्हें प्रोमो वगैरह के लिए जाना पड़ता है, इससे आपकी अदाकारी पर क्या इफेक्ट पड़ता है?

कनिका माहेश्वरी--प्रमोशन ऐसी चीज है जो सही तरीके से आपको, प्रोडक्ट को लोगों तक पहुंचाती है। मुझे नहीं लगता कि इससे अदाकारी पर कोई फर्क पड़ता है।  हमने जो एक्टिंग की है वो लोगों तक सही तरीके से पहुंचना चाहिए और फिर आजकल मार्केटिंग ज्यादा बढ़ती जा रही है। 

रीजनल टीवी या फिल्म वगैरह की है?

कनिका माहेश्वरी--नहीं। आल रेडी इसी से जुड़ी हूं।

भविष्य में ऐसा कोई रोल करना चाहेंगी जो यादगार के रूप में जाना जाए?

कनिका माहेश्वरी- - (ंहंसते) हां क्यों नहीं बहुत सारे रोल हैं। मसलन  मदर इंडिया में नरगिस का,  मुगले आजम में मधुबाला का...ऐसे ही  उमराव जान जैसा...इस प्रकार का कोई दमदार रोल मिलेगा तो जरूर करूंगी। 

आपकी कालेज के दिनों में शादी हो गई थी। ऐसे में परदे (टीवी) पर आने  पर उनकी क्या प्रतिक्रिया हुई?

कनिका माहेश्वरी--उन्होेंने मेरा काम देखा, अवार्ड देखे। तब ससुराल वालों ने कहा कि टैलेंटेड बच्चों को रोकना नहीं चाहिए।  परिवार के सभी सदस्यों का, रिश्तेदारों, फ्रेंड्स का अच्छा को-आपरेट ..सहयोग मिला। 

टीवी किरदार में और निजी लाइफ में कितना जुड़ाव है? कितना एडजस्टमेंट

कनिका माहेश्वरी-डिफरेंट कितना है?

नहीं जुड़ाव कितना पाती है एक ?

कनिका माहेश्वरी-जुड़ाव ऐसा कोई खास नहीं है।  रोल और निजी लाइफ दोनों डिफरेंट है। मेरे परिवार में कोई प्राब्लम आएगी तो मैं पहले खड़ी होऊंगी।

आपके रोल के निगेटिव या पाजिटिव को लेकर परिवार में क्या प्रतिक्रिया होती है।

कनिका माहेश्वरी-परिवार में मीनाक्षी के किरदार से काफी खुश होते हैं। परिवार वाले भी किरदार पर वही प्रतिक्रिया देते हैं जो आम दर्शक देते हैं। 

आप फ्री टाइम क्या करती हैं?

कनिका माहेश्वरी-फ्री टाइम तो मिलता नहीं है। कभी कभार मौका मिल जाता है तो मैं अच्छी बुक्स वगैरह पढ़ती हूं।

आपके फेवरिट हीरो कौन हैं?

कनिका माहेश्वरी-मेरे फेवरिट हीरो...कमल हासन और शाहरुख खान हैं।

भविष्य में बड़े परदे पर आने का विचार है?

कनिका माहेश्वरी-कोई दमदार रोल जैसा कि पहले मैंने कहा ऐसा कोई रोल मिला तो जरूर करूंगी। वैसे भी आज बड़े परदे के कलाकार टीवी पर आते जा रहे हैं...और फिर आज टीवी और बड़े परदे का डिफरेंस खत्म हो गया है।

अनिल शर्मा , 08962117246, 08871305536

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X