चंडीगढ़ - वाटर प्योरीफायर्स की उत्तम शृंखला ‘टाटा स्वच्छ’ ने अपने दो सिल्वर आरओ वाटर प्योरीफायर्स - प्लेटिना और अल्टिमा की मदद से रिवर्स ऑसमोसिस वाटर प्योरीफायर्स श्रेणी में कदम रख दिया है। इनमें अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मल्टी-स्टेज प्योरीफिकेशन प्रक्रिया अपनायी गयी है।
टाटा कैमिकल्स के सीओओ अश्विनी हिरन ने बताया कि ‘विभिन्न प्रकार के पानी और ग्राहकों की जरूरतों के मद्देनजर हमने आरओ क्षेत्र में कदम बढ़ाये हैं। हम ग्राहकों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों की स्वच्छता प्रदान करना चाहते हैं।’
‘टाटा स्वच्छ’ सिल्वर आरओ में सात लीटर का टैंक है और इसे भरने तथा मै ब्रेन लशिंग की पूरी प्रक्रिया स्वचालित है। इनकी कीमत क्रमश: रु. 13,999 तथा रु. 16,999 है।