आयकर विभाग करदाताओं को बेहतर सुविधा देने तथा पोर्टल के उपयोग को आसान बनाने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट को नया रूप देगा और इस बारे में उसने लोगों से सुझाव मांगे हैं। लोगों को सुझाव का न्यौता देते हुए विभाग ने कहा, www.incometaxindia.gov.in को नया रूप दिया जा रहा है। इस संदर्भ में विभाग ने पोर्टल के डिजाइन, सुविधाएं, सामग्री और विशेषताओं के बारे में सभी पक्षों से सुझाव मांगे हैं। इसमें कहा गया है कि लोगों से सुझाव 25 मार्च तक लिए जाएंगे और इसे विभाग के ई-पोर्टल पर लगाया जाएगा। जो लोग अपना सुझाव देना चाहते हैं, उन्हें अपना नाम, ईमेल आई.डी. तथा फोन नंबर अनिवार्य रूप से वेब पोर्टल पर देना होगा और उसके बाद वे अपनी टिप्पणी दे सकेंगे।