Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

एंटरटेनमेंट

More News

लाजवाब सौन्दर्य था हुस्न की रानी मधुबाला का

Updated on Friday, March 14, 2014 15:54 PM IST

            ऐसा कहा जाता है कि खुदा जब हुस्न देता है, तो नजाकत आ ही जाती है लेकिन पर्दे की रानी वीनस माने जाने वाली मधुबाला के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। उनके जीवन से जुड़े हर पहलू में आज भी सादगी की महक बरकरार है। मुगल-ए-आजम, महल, हाफ टिकट, अमर, फागुन, चलती का नाम गाड़ी और हावड़ा ब्रिज जैसी अनेक फिल्मों में अपने सौंदर्य और अभिनय का जलवा बिखेरने वाली मधुबाला ने महज 36 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था।

            मधुबाला ने अपने कैरियर की शुरूआत के केवल चार वर्षों में करीब 24 फिल्मों में काम किया, क्योंकि उन्हें अपनी और परिवार की माली हालत को सुधारना था। जिसके चलते फिल्मों के चयन में उनसे कई गलत फैसले भी हुए। एक अभिनेत्री के रूप में उन्होंने सभी ऊंचाइयों को छुआ और उस समय के सभी मशहूर अभिनेता व अभिनेत्रियों के साथ काम किया। जिसमें अशोक कुमार, राज कपूर, रहमान, प्रदीप कुमार, शम्मी कपूर, दिलीप कुमार, सुनील दत्त, देवानंद, कामिनी कौशल, सुरैया, गीता बाली, नलिनी जयवंत और निम्मी शामिल थे। इसके अलावा उन्हें मशहूर निर्माता निर्देशक महबूब खान, गुरुदत्त, कमाल अमरोही और के.आसिफ के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

            हिन्दी सिनेमा की रुहानी शख्सियत मानी जाने वाली मधुबाला ने जिस सादगी और सच्चाई के साथ जीवन संघर्ष किया, वह आज भी बेमिसाल है। वैसे, मधुबाला के अभिनय के दीवानों की आज भी कोई कमी नहीं है। उनके सशक्त अभिनय के चलते ही लंबे समय तक उनका जादू लोगों के दिलो-दिमाग में बसा रहा है। पचास और साठ के दशक में मधुबाला को प्रतिभाशाली और प्रभावी अभिनेत्रियों की श्रेणी में गिना जाता है। जिसमें मीना कुमारी और नरगिस के नाम भी शामिल हें। दिल्ली के पठान परिवार में जन्मी मधुबाला का असली नाम मुमताज जेहन बेगम देहलवी था, लेकिन पारिवारिक स्थिति अच्छी न होने के कारण जल्दी उनका पूरा परिवार दिल्ली से मुंबई आ गया।

            अपनी परिस्थितियों से लड़ते हुए मधुबाला ने मात्र 9 वर्ष की उम्र में ही अभिनय शुरू कर दिया था उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर कई फिल्मों में काम किया। जिसमें उनकी पहली फिल्म बसंत थी। जिसमें उनके अभिनय की गहराई से मशहूर कलाकार देविका रानी बहुत प्रभावित हुई और उन्होंने उन्हें अपना नाम बदल कर मुमताज से मधुबाला रखने को कहा। इसके बाद उनको पहला बड़ा बे्रक केदार शर्मा ने राजकपूर के साथ फिल्म नील कमल में दिया था। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 14 वर्ष थी। हालांकि यह फिल्म बाक्स आफिस पर ज्यादा सफल तो नहीं हुई लेकिन, उनकी प्रतिभा ने सबको प्रभावित किया और दर्शकों ने उन्हें पर्दे की रानी वीनस का खिताब दिया। इसके बाद फिल्म महल इनके कैरियर के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुई।

            फिल्मों में अपने सशक्त अभिनय से अब तक मधुबाला सभी की पसंद बन चुकी थी, लेकिन किस्मत उनका साथ देती नहीं दिखी और 1950 में उनमें दिल की बीमारी सामने आई, जिसका असर जल्द ही उनके शरीर पर भी दिखने लगा था और फिल्म बहुत दिन हुए की शूटिंग के दौरान उन्हें खून की उल्टी हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। उस दौरान वासन परिवार ने उनका बखूबी खयाल रखा। जिसके बदले उन्होंने 1955 में वासन के लिए एक और फिल्म इंसानियत भी की थी।

            मधुबाला निर्देशक विमल राय का काफी सम्मान करती थी और उनकी फिल्म विराज बहू में काम करने की इच्छुक थी, क्योंकि उन्होंने वह नावेल पढ़ रखा था, लेकिन विमल राय ने उनकी ऊंची कीमत को देखते हुए उस समय संघर्षरत अभिनेत्री कामिनी कौशल को वह रोल दे दिया। जब मधुबाला को यह बात पता चली, तब उन्होंने कहा कि वह तो इस रोल के लिए एक रुपये में भी राजी हो जाती।

            उनके सफल कैरियर में एक पड़ाव ऐसा भी आया, जहां उनकी कुछ फिल्में आर्थिक रूप से इस तरह असफल हुई कि उन्हें बाक्स पाइजन के नाम से जाना जाने लगा था, लेकिन इस दौर को उन्होंने जल्द ही खत्म करने की कोशिश की और 1958 में उन्होंने फिर से एक सफल फिल्म हावड़ा ब्रिज देकर वापिसी की। इसके बाद एक से एक हिट फागुन, काला पानी, चलती का नाम गाड़ी, बरसात की रात और 1960 में ‘मुगल-ए-आजम’ के माध्यम से सुपर स्टार के रूप में छा गई।

      समय के साथ मधुबाला के गिरते स्वास्थ्य का असर काम पर कभी नहीं पड़ा। बाद में वह इलाज के लिए लंदन भी गई, लेकिन डाक्टरों ने आपे्रशन से इंकार कर दिया और उन्हें आराम करने की सलाह दी। डाक्टरों ने कहा कि दिल की हालत ठीक नहीं है और वह एक वर्ष जी सकती हैं। सिजके बाद वह वापस लौट आई और डाक्टरों की बात को झुठलाते हुए पूरे 9 वर्ष तक जीवित रही। उन्होंने 1966 में एक और फिल्म चालाक राजकपूर के साथ शुरू की, लेकिन तबियत बिगड़ जाने से वह बीच में ही रह गई और एक्टिंग से हटकर उन्होंने फिल्म फर्ज और इश्क डायरेक्ट करनी शुरू की, मगर वह पूरी न हुई और वर्ष 1969 में 23 फरवरी को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X