अम्बाला - मेट्रो मोटर्स अम्बाला के फिएट शोरूम पर फिएट ग्रुप आटो मोबाइल इंडिया ने लग्जरी कार न्यू लीनिया को पेश किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार आधुनिक जरूरतों को देखते हुए बनाई गई है। उन्होंने दावा किया लग्जरी कारों के शौकीन लोगां को यह अवश्य पसंद आएगी। इसमें नए अटैचमेंट के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से भी इसमें व्यवस्था की गई है।