नई दिल्ली - भारती एयरटेल ने कहा है कि वह आप्टिकल फाइबर नेटवर्क और 4जी सर्विस विस्तार योजना के तहत अगले पांच साल के दौरान पंजाब में 400 करोड़ रूपये का निवेश करेगी। कंपनी ने कहा कि वह अपनी सेवाओं की विस्तार योजना के तहत अगले पांच साल के दौरान पंजाब में 4,000 करोड़ रूपये निवेश करेगी। इसके साथ ही पंजाब सरकार के डिजिटल समावेश एजेंडा में सहयोग जारी रहेगी।
एयरटेल ने पंजाब सरकार के साथ प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के दौरान इस आशक का एक समझौता किया था। इस समझौते के तहत कंपनी पूरे पंजाब में 10,000 किमी की अतिरिक्त आप्टिक फाइबर बिछाएगी और अपनी 4जी सेवाओं का विस्तार करेगी। इसके तहत वह अगले पांच साल में पंजाब की अधिकतर आबादी तक पहुंच बना लेगी। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने मार्च 2013 में चंड़ीगढ़ में 4जी सेवा शुरू की थी।