Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

इंग्लैंड ने भारत को मोहाली वनडे में दिया 258 रन का टारगेट

Updated on Wednesday, January 23, 2013 16:04 PM IST

मोहाली: मोहाली वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 257 रन बनाए। कुक और पीटरसन ने 76-76 रन, जबकि रूट ने नाबाद 57 रन बनाए। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने तीन, जबकि इशांत और अश्विन ने दो-दो विकेट चटकाए।
एक समय 142 रन पर चार विकेट गंवा देने के बाद केविन पीटरसन ने तेज बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और रूट के साथ मिलकर अपनी टीम की पारी को रफ्तार दी। दोनों के बीच 78 रन की तेज साझेदारी हुई और पीटरसन आखिरकार 76 रन बनाकर इशांत शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए। 49वें ओवर में बटलर भी 14 रन बनाकर जडेजा की गेंद का शिकार बने।
32वें ओवर में कप्तान एलेस्टेयर कुक के आउट होने के बाद 37वें ओवर तक ही सिर्फ 10 रन के अंतर पर दो विकेट और गिर चुके हैं। आउट होने वाले चौथे खिलाड़ी समित पटेल रहे, जिन्हें सिर्फ एक रन के निजी योग पर जडेजा ने अपनी ही गेंद पर लपक लिया।

कप्तान एलेस्टेयर कुक 76 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए थे और इसके थोड़ी ही देर बाद अश्विन ने मोर्गन को भी तीन रन के निजी स्कोर पर युवराज के हाथों लपकवाकर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया।

इससे पहले, पारी के 10वें ओवर में इशांत शर्मा ने सलामी बल्लेबाज इयान बेल (10 रन, 25 गेंद, दो चौके) को भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच आउट करवाया था।

उसके बाद इंग्लैंड का रन औसत साढ़े तीन के आसपास ही घूमता रहा। कप्तान एलेस्टेयर कुक  और केविन पीटरसन ने संभलकर खेलते हुए 95 रन की साझेदारी की।

इससे पहले मोहाली के पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) स्टेडियम में बुधवार को खेले जा रहे चौथे एक-दिवसीय मैच में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मेहमानों को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। मैच के लिए भारतीय टीम में सिर्फ एक बदलाव किया गया और सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की जगह रोहित शर्मा को टीम में शामिल किया गया। उधर, इंग्लैंड की टीम में भी एक बदलाव किया गया है, और क्रेग कीस्वेटर के स्थान पर जोस बटलर को टीम में शामिल किया गया।

पांच मैचों की शृंखला में भारत इस वक्त 2-1 से आगे चल रहा हैं और अगर वह मोहाली का मैच जीत लेता है तो शृंखला पर उसका कब्जा हो जाएगा। पहले कोच्चि और फिर रांची में मिली शानदार जीत ने भारतीय टीम में नई जान डाल दी है, जबकि राजकोट में खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड ने नौ विकेट से जीत दर्ज की थी।

कोच्चि में भारत ने इंग्लैंड को 127 रनों से हराया था, जबकि रांची में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज कराई थी। दूसरे एक-दिवसीय मैच में पिछले कई मैचों से बड़ी पारी खेलने का प्रयास कर रहे विराट कोहली ने 77 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X