टिया बाजपेयी और सिंगर-कंपोज़र एरियन रोमल का नया म्यूज़िक वीडियो 'नंबर 1' रिलीज़ होते ही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा है। महज़ 24 घंटों में 10 मिलियन से अधिक व्यूज़ हासिल करने वाला यह गाना YouTube ट्रेंडिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गया और साल की सबसे चर्चित इंडिपेंडेंट म्यूज़िक रिलीज़ में शामिल हो गया। खास बात यह है कि शुरुआती 24 घंटों की व्यूअरशिप के मामले में इसने जस्टिन बीबर, ड्रेक और बैड बनी जैसे कई अंतरराष्ट्रीय सितारों के ओपनिंग-डे व्यू काउंट को भी पीछे छोड़ दिया।
यह प्रोजेक्ट टिया बाजपेयी के लिए बेहद खास है, क्योंकि वह पहली बार किसी म्यूज़िक वीडियो में लीड एक्ट्रेस होने के साथ-साथ गीतकार के रूप में भी अपनी पहचान बना रही हैं। वहीं, एरियन रोमल ने सात साल बाद हिंदी संगीत में दमदार वापसी करते हुए अपने मल्टीलिंगुअल एल्बम 'इंटरनेशनल डैडी' की शानदार शुरुआत की है। हाई-प्रोडक्शन विज़ुअल्स, आकर्षक संगीत और दोनों कलाकारों की दमदार केमिस्ट्री ने 'नंबर 1' को सोशल मीडिया पर वायरल बना दिया है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह गाना आने वाले दिनों में और भी बड़े रिकॉर्ड कायम कर सकता है।