Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

आमिर खान और कबीर खान लाएंगे भारत के सबसे बड़े रेस्क्यू मिशन की अनकही दास्तान

Updated on Monday, July 13, 2026 09:49 AM IST

 
उत्तराखंड के सिल्कयारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन ने वर्ष 2023 में पूरी दुनिया को इंसानी हौसले, तकनीकी कौशल और टीमवर्क की ऐसी मिसाल दिखाई थी, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। अब यही प्रेरणादायक और रोमांच से भरपूर सच्ची घटना बड़े पर्दे पर उतरने जा रही है। आमिर खान प्रोडक्शंस, ऑस्ट्रेलिया की माइंड ब्लोइंग फिल्म्स और कबीर खान फिल्म्स ने 'सिल्कयारा 41' की घोषणा की है।
 
यह भारत-ऑस्ट्रेलिया की महत्वाकांक्षी को-प्रोडक्शन फिल्म होगी, जो उन 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के ऐतिहासिक अभियान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित टनलिंग विशेषज्ञ प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स की अहम भूमिका को सिनेमाई रूप देगी।
 
फिल्म का निर्देशन 'बजरंगी भाईजान' और '83' जैसी चर्चित फिल्मों के निर्देशक कबीर खान करेंगे, जबकि पटकथा ऑस्ट्रेलियाई लेखक एंड्रयू अनास्टासियोस ने लिखी है। आमिर खान का मानना है कि यह केवल एक रेस्क्यू मिशन नहीं, बल्कि साहस, इंसानियत और वैश्विक सहयोग की मिसाल है।
 
वहीं कबीर खान इसे हाल के वर्षों की सबसे प्रेरक मानवीय कहानियों में से एक बताते हैं। अर्नोल्ड डिक्स और माइंड ब्लोइंग फिल्म्स की संस्थापक मितु भौमिक लांगे का भी मानना है कि यह फिल्म दुनिया को यह संदेश देगी कि जब अलग-अलग देश और लोग एक लक्ष्य के लिए साथ आते हैं, तो असंभव भी संभव हो जाता है। 'सिल्कयारा 41' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उम्मीद, जज्बे और मानवता की जीत का सिनेमाई दस्तावेज बनने की ओर बढ़ रही है।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X