Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

राघव जुयाल का कॉमेडी अवतार, 'भाई तेरा स्टार है' का ट्रेलर लेकर आया हंसी का तूफान

Updated on Friday, July 10, 2026 09:47 AM IST

 
एक्शन और गंभीर किरदारों से दर्शकों का दिल जीतने के बाद राघव जुयाल अब हंसी का डोज़ लेकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
 
ट्रेलर में कॉमेडी, ड्रामा, अतरंगे किरदार और मनोरंजन का ऐसा तड़का देखने को मिलता है, जो शुरुआत से अंत तक दर्शकों को बांधे रखता है। फिल्म में राघव 'अजय सिंह' के किरदार में नज़र आएंगे, जो अपनी बेबाक हरकतों, ओवर-द-टॉप अंदाज़ और शानदार कॉमिक टाइमिंग से हर सीन में हंसी का धमाका करते दिखाई देते हैं।
 
ट्रेलर की शुरुआत ही एक मज़ेदार संवाद से होती है—"एक एक्टर का सबसे बड़ा टैलेंट होता है अपनी ही बकवास पर यकीन करना।" इसके बाद शुरू होता है हंगामे, गलतफहमियों और मनोरंजन से भरपूर घटनाओं का सिलसिला। संजय कपूर, निहारिका एनएम, बरखा सिंह और चंदन रॉय सान्याल जैसे कलाकार फिल्म को और भी दिलचस्प बनाते हैं।
 
निर्देशक विवेक बी. अग्रवाल के निर्देशन में बनी यह फिल्म खुद को गंभीरता से नहीं लेती, बल्कि दर्शकों को हल्का-फुल्का, पारिवारिक और भरपूर मनोरंजन देने का वादा करती है। ईस्टवुड पिक्चर्स और इंडियन स्टोरीज़ 2 की प्रस्तुति 'भाई तेरा स्टार है' 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और ट्रेलर देखकर इतना तय है कि यह फिल्म दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X