Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

'उत्तर दा पुत्तर' में अन्नू कपूर का कॉमिक धमाका

Updated on Friday, July 03, 2026 08:32 AM IST

मुंबई (अनिल बेदाग) : कॉमेडी के जरिए समाज की सोच पर चोट करना आसान नहीं होता, लेकिन अन्नू कपूर की आने वाली फिल्म 'उत्तर दा पुत्तर' यही चुनौती बड़े मनोरंजक अंदाज़ में स्वीकार करती नज़र आ रही है। दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी द्वारा लॉन्च किए गए फिल्म के ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ हंसाने वाली फिल्म नहीं, बल्कि वास्तुशास्त्र, अंधविश्वास और किस्मत पर आंख मूंदकर भरोसा करने वाली मानसिकता पर हल्का-फुल्का लेकिन असरदार व्यंग्य भी है। पारिवारिक मनोरंजन, भावनाओं और हास्य से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को हंसी के साथ सोचने का भी मौका देगी।
 
प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर एक ऐसी कहानी की झलक देता है, जिसमें एक साधारण व्यक्ति यह मान बैठता है कि उसकी जिंदगी की सारी परेशानियों का हल सिर्फ सही दिशा में छिपा है। अन्नू कपूर इस किरदार में अपने खास अंदाज़ से हास्य और भावनाओं का शानदार संतुलन बनाते दिखाई देते हैं। 
 
फिल्म में रुखसार रहमान, बृजेन्द्र काला, पवन मल्होत्रा, इश्तियाक खान, जीवेषु अहलूवालिया, राजेंद्र सेठी, सुमित गुलाटी और नितिन अरोड़ा जैसे दमदार कलाकार कहानी को और प्रभावशाली बनाते हैं। निर्माता संदीप कपूर और निर्देशक रविंदर सिवाच का मानना है कि फिल्म मनोरंजन के साथ यह संदेश भी देती है कि जीवन के फैसले अंधविश्वास नहीं, बल्कि समझ और कर्म से तय होने चाहिए। 'करम बड़े या किस्मत?' जैसे सवाल को केंद्र में रखकर बनी यह फैमिली एंटरटेनर 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X