Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

संतों की छत्रछाया में आई ‘कृष्णावतारम’ की टीम

Updated on Thursday, June 04, 2026 08:34 AM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग) : जब कोई फिल्म भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और सनातन मूल्यों को केंद्र में रखकर बनाई जाती है, तो उसकी सफलता केवल बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं रहती, बल्कि वह लोगों की भावनाओं और आस्था से भी जुड़ जाती है। यही अनुभव इन दिनों फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1 – द हार्ट’ की टीम महसूस कर रही है।
 
फिल्म के मुख्य अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता, अभिनेत्री संस्कृति जयाना और निर्माता साजन राज कुरुप हाल ही में हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संतों और आध्यात्मिक गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान टीम ने योग गुरु बाबा रामदेव, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी और परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की।
 
संतों ने फिल्म की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने के प्रयास की सराहना की। उनके आशीर्वाद ने पूरी टीम को नई ऊर्जा और उत्साह से भर दिया।
देहरादून में जन्मे अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता के लिए यह यात्रा भावनात्मक रूप से भी बेहद खास रही। अपनी जन्मभूमि उत्तराखंड लौटकर उन्होंने गंगा स्नान किया, गंगा आरती में भाग लिया और संतों का सान्निध्य प्राप्त किया। उनके अनुसार, उत्तराखंड की आध्यात्मिक ऊर्जा हमेशा उन्हें अपनी ओर आकर्षित करती रही है और इस बार का अनुभव विशेष रूप से अविस्मरणीय रहा। 
 
यात्रा के दौरान टीम ने हरिद्वार और ऋषिकेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन भी किए तथा फिल्म की निरंतर सफलता और दर्शकों के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। निर्माता साजन राज कुरुप का मानना है कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित फिल्म के लिए संतों का आशीर्वाद एक महत्वपूर्ण शक्ति है, जो रचनात्मक प्रयासों को नई दिशा देता है। फिल्म को चौथे सप्ताह में भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ऐसे में हरिद्वार और ऋषिकेश की इस आध्यात्मिक यात्रा ने न केवल टीम का उत्साह बढ़ाया है, बल्कि फिल्म के संदेश को और अधिक सार्थक बना दिया है। ‘कृष्णावतारम पार्ट 1 – द हार्ट’ अब केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि संस्कृति, आस्था और मनोरंजन के सुंदर संगम के रूप में दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना रही है।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X