Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

खाकी की हुंकार और नारी शक्ति का जज़्बा दिखाता ‘द नर्मदा स्टोरी’ का दमदार एंथम

Updated on Wednesday, May 20, 2026 10:30 AM IST

महिला पुलिस के शौर्य को सलाम करता ‘द नर्मदा स्टोरी’ का हाईवोल्टेज एंथम
 
 
देशभक्ति, साहस और संघर्ष से गूंजा ‘द नर्मदा स्टोरी’ का एंथम
 
मुंबई (अनिल बेदाग) : देशभक्ति, साहस, संघर्ष और महिला सशक्तिकरण की भावना से ओतप्रोत फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ का दमदार एंथम रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मध्य प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म का यह जोशीला गीत महिला पुलिस बल के साहस, समर्पण और खाकी के सम्मान को बेहद प्रभावशाली अंदाज़ में प्रस्तुत करता है। खास बात यह है कि फिल्म में मुख्य भूमिका रीयल लाइफ़ आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद निभा रही हैं, जिनकी दमदार मौजूदगी एंथम को और भी वास्तविक और प्रेरणादायक बना देती है।
 
गीत की शुरुआत वीर रस से भरी पंक्तियों के साथ होती है, जो हर भारतीय के भीतर देशभक्ति और सम्मान की भावना जगाती हैं। एंथम में सिमाला प्रसाद अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती दिखाई देती हैं, वहीं लापता लड़कियों के पोस्टर और लगातार छापेमारी के दृश्य फिल्म के गंभीर सामाजिक मुद्दे की ओर इशारा करते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजलि पाटिल पुलिस कांस्टेबल की भूमिका में प्रभाव छोड़ती हैं, जबकि ज़रीना वहाब और अश्विनी कालसेकर महिला संघर्ष और भावनात्मक दृश्यों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराती हैं।
 
निर्देशक ज़ैगम इमाम ने इस एंथम को महिला शक्ति और कर्तव्यनिष्ठा को समर्पित बताया है। एबी इन्फ़ोसॉफ़्ट क्रिएशन और गोल्डन रेशियो के बैनर तले बनी यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X