नई दिल्ली : उन्नत डिजि़टल इमेजिंग प्रिंटिंग प्रौद्योगिकियों में अग्रणी, अंतर्राष्ट्रीय ऑफिस कम्पनी, कोनिका मिनोल्टा इंका. जापान भारतीय बाज़ार में पूरी दिलचस्पी से निगाह रखे हुए हैं क्योंकि वर्ष दर वर्ष इसका बाज़ार हिस्सा बढ़ रहा है। कोनिका मिनोल्टा बिजऩेस साल्यूशंस इंडिया प्रा.लि., कोनिका मिनोल्टा इंका. जापान की एक सहयोगी इकाई है।
कोनिका मिनोल्टा इंका. जापान के ग्लोबल हैड और सीनियर एग्ज़ीक्यूटिव, जुन हरागुची, भारतीय बाज़ार की गतिशीलता को और अधिक समझाने के लिए भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान वे भारतीय बाज़ार की आवश्यकताओं व अवसरों को समझने के लिए, प्रमुख कोनिका मिनोल्टा पार्टनर्स व ग्राहकों से मिलेंगे।
तीन वर्षों की छोटी सी अवधि में अपनी भारतीय सहयोगी इकाई की प्रशंसा करते हुए, हरागुची ने कहा, भारत कोनिका मिनोल्टा के लिए महत्वपूर्ण बाज़ारों में से एक है और इसका लक्ष्य देश में अपनी शीर्ष स्थिति बनाए रखना है। इन तीन वर्षों में 40000 इकाइयों की प्रतिस्थापना के साथ, कोनिका मिनोल्टा इंडिया भारत में विभिन्न बाज़ार क्षेत्रों में प्रवेश करने में सफल रहा है। हमारे उत्पाद हमारे ग्राहकों द्वारा हाथों हाथ लिए गए हैं जिनमें कमर्शियल प्रिंटर, प्रिंट शॉप्स, कारपोरेट्स, एसएमई आदि शामिल हैं।‘‘
उन्होंने आगे कहा, ’’वैश्विक स्तर पर हमें हमारी उत्कृष्ट कलर प्रिंट क्वालिटी के लिए जाना जाता है। कोनिका मिनोल्टा की मशीनों की अनूठी विशेषता उल्लेखनीय हाई इमेज क्वालिटी और पूरी प्रिंट अवधि के दौरान सतत् परिणाम है। प्रोडक्ट प्रिंटिंग और ए3 एमएफपी’ज़ के लिए इतनी कम अवधि में सफलता को देखते हुए, हमने हाल ही में मोनोक्रोम व कलर लेजऱ प्रिंटर्स/एमएफपी’ज़ की रेंज के साथ ए-4 प्रिंटर वर्ग में भी प्रवेश किया है।‘‘
इस अवसर पर तदाहिको सुमितानी, मैनेजिंग डायरेक्टर, कोनिका मिनोल्टा बिजऩेस साल्यूशंस इंडिया प्रा.लि. ने कहा, ’’हमारा उद्देश्य प्रोडक्शन प्रिंटिंग क्षेत्र में शीर्ष स्थिति बनाए रखना है। हमारे प्रोडक्शन इंजनों की कलर आऊटपुट गुणवत्ता को कमर्शियल प्रिंटिंग विशेषज्ञों ने सराहा है। नवीनतम बाज़ार अनुसंधान रिपोर्ट के अनुसार, हम हिस्सेदारी के साथ, प्रोडक्शन प्रिंटिंग बाज़ार में सबसे आगे हैं। हम बाज़ार हिस्से के साथ, ए3 कलर मल्टी फंक्शन प्रिंटर श्रेणी में नम्बर 1 हैं और ए3 ब्लैक एंड व्हाइट मल्टी-फंक्शन प्रिंटर्स में 18 प्रतिशत बाज़ार हिस्से के साथ दूसरे स्थान पर हैं।‘‘
हम भारत में अपनी उपस्थिति और अधिक मजबूत करना चाहते हैं और पार्टनर केंद्रित गतिविधियों को तेज़ करके हम ऐसा कर सकते हैं और उन्हें ग्राहक की अपेक्षाओं को पूरा करने में सक्षम बना सकते हैं। अगस्त 2010 में अपने परिचालन शुरू करते समय, हमारा ध्यान साल्यूशंस पर केंद्रित रहा है।‘‘
सुमितानी ने कहा, ’’हाल ही में हमने गुडग़ांव में अपने पहले डिजि़टल इमेजिंग स्कवेयर का उद्घाटन किया है, जहाँ पार्टनर व ग्राहक हमारी प्रौद्योगिकी, साल्यूशंस व उत्पादों को देख सकते हैं और उनके बारे में अनुभव कर सकते हैं हमने इस केंद्र की स्थापना में 1 मिलियन यूएस डॉलर का निवेश किया हैं हमारा प्रयास ’’डीआईएस‘‘ में कमर्शियल प्रिंट इकोसिस्टम बनाना है ताकि हमारे ग्राहक हमारे विभिन्न अनुप्रयोगों का लाभ उठा सकें और नवीन प्रवर्तन कर सकेंं। वैश्विक रूप से कोनिका मिनोल्टा के पास ऐसे केवल 18 एक्सपीरियंस जोन हैं और भारत में इनमें से एक की स्थापना, भारत के बाज़ार हमारे ग्राहकों व पार्टनरों के प्रति हमारी प्रतिबद्घता को दर्शाता है।‘‘